फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन-प्रशासन ने की मदद,सुरक्षित घर पहुंचे विद्यार्थी समेत 23 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन ने की मदद, सुरक्षित घर पहुंचे विद्यार्थी समेत 23 लोग
विज्ञापन

यूक्रेन में खराब हुए हालात को देखते हुए सबसे पहले 20 फरवरी को आया था उत्सव
महराजगंज। भविष्य के सपनों को संजोकर यूक्रेन में पढ़ाई के लिए पहुंचे विद्यार्थियों व अन्य लोगों को वहां पर खराब हुए हालात के बाद से सुरक्षित लाने में शासन व प्रशासन को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। उनके प्रयासों को सफलता भी मिली, जिससे जिले के कुल 23 लोग अब तक सुरक्षित वापस अपने घर पहुंच चुके हैं।
रुस व यूक्रेन के बीच खराब हुए हालात के कारण विभिन्न देशों से वहां मेडिकल की पढ़ाई तथा अन्य कार्यों के लिए गए लोगों को काफी कठिनाईयां उठानी पड़ी। खराब हालात के बीच यहां के लगभग दो दर्जन विद्यार्थी व लोग वहां पर फंसे रहे। बिगड़ती स्थिति व शुरु हुए हमलों के बीच यहां पर उन परिवारों का भी बुरा हाल था जिनके घर के सदस्य वहां पर शिक्षा प्राप्त करने अथवा अन्य कार्यों से गए थे। प्रशासन की ओर से सहायता नंबर जारी किए जाने के बाद परिजनों ने यहां के सभी बच्चों के विवरण को उपलब्ध कराया, जिससे जिम्मेदारों ने उच्च स्तर पर उसकी सूचना दी। जिसका लाभ यह हुआ कि सभी 23 लोग सुरक्षित जिले में लौट चुके हैं। उनके लौटने के बाद परिजनों ने शासन व प्रशासन की पहल की सराहना भी की है। युक्रेन से लौटी घुघली के बिरैचा की वंदना भारती के पिता उमेशचंद्र ने कहा कि विपरीत हालात में शासन व प्रशासन जिस प्रकार से फंसे लोगों को वापस लाया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पड़री के शाहिद हुसैन, मुड़िला के रवि प्रताप पटेल ने भी शासन-प्रशासन के कदम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
युक्रेन से सुरक्षित वापस लौटे लोगों का विवरण
जिले में युक्रेन से जो लोग सुरक्षित वापस लौटे हैं उसमें पड़री के अहमद सेराज, सिसवा की अकांक्षा नंदन, पुरैना खंडी चौरा के आकाश चौधरी, मुड़िला तिवारी के आकाश पटेल, सिंहपुर अयोध्या के अख्तर खान, सोहसा बासपार के अनुभव पटेल, बरगदवा के आशुतोष कुमार चंद, बारीगांव के आशुतोष सिंह व आनंद मोहन पाल, असुरैना के अविलाश द्विवेदी, बढ़ैपुरवा के अविनाश मौर्य, सिसवा बाजार की दिव्या जायसवाल व हुस्नआरा खातून, औराटार के गिरिजेश चौधरी,परसा खुर्द के नौशाद, धानी की प्रियांशी गुप्ता, बीजापार के राहुल नंदन, ठूठीबारी के शुभम रौनियार, फरेंदा के नवीन शुक्ला, गबड़ुआ के मोहम्मद अर्सालन सिद्दीकी, पोखरभिंडा के राजन सिंह, जयप्रकाश नगर के उत्सव सिंह व बिरैचा की वंदना भारती हैं।
--------------------------
शासन के निर्देश पर सहायतार्थ जारी किए गए नंबर पर मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सभी 23 लोगों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें