जिले में 22,816 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार जिले में बढ़ी है। पहला डोज लगवाने में तो लोग जागरूक हैं। लेकिन दूसरा डोज लगवाने में लोग ज्यादा जागरूक नहीं दिख रहे। सोमवार को जिले में 22, 816 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे राकेश कुमार, दीप्ति ने बताया कि टीका लगवाने के दौरान अब ज्यादा भीड़ नहीं हो रही है। सुरक्षित जीवन के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। सभी को समय से केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। सीएचसी रतनपुर, सिसवां, परतावल, निचलौल समेत केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र पर तैनात सभी कर्मी लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द हो जाएगा।