फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 226 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Fri, 07 Feb 2025 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को शहर के एक लॉन में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 226 पात्र जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की नई शुरुआत की।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के जोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 122 जोड़े, सामान्य वर्ग के 8 जोड़े और अनुसूचित जाति के 81 जोड़े शामिल रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी बेटियों का विवाह कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों के लिए मददगार साबित हो रहा है, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ों ने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि अगर यह योजना नहीं होती, तो उनके लिए विवाह का आयोजन करना कठिन हो जाता।
इस अवसर पर दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, सदर बीडीओ अतुल कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें