फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत परेंड में पास आउट हुए 200 पुलिस आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
200 पुलिस आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की ली शपथ
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइन परेड स्थल पर बुधवार को प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सभी 200 आरक्षियों ने सफलता अर्जित कर प्राप्त करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए शपथ ग्रहण की। प्रशिक्षु आरक्षी प्रवीण कुमार कन्नौजिया ने जहां सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया, वहीं अन्य 16 प्रशिक्षुओं को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षुओं ने जिले में 28 जून 2021 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया था। इसमें कुल 201 प्रशिक्षु आए थे, जिसमें से शिक्षक पद पर चयनित होने के कारण एक प्रशिक्षु ने त्यागपत्र दे दिया। शेष सभी 200 आरक्षियों ने सफलता पूर्वक अपने प्रशिक्षण को पूरा किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वे मेहनत, लगन व समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस की छवि को उज्ज्वल करने का कार्य करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, पुलिस उपाधीक्षक डीके उपाध्याय, सुनील दत्त दुबे, अजय सिंह चौहान, रामकोमल मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें