फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किसानों से 20 मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में 20 मीट्रिक टन ही हो सकी गेहूं खरीद
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गेहूं की खरीद प्रारंभ हुए एक सप्ताह हो गए मगर खरीद की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी है। सप्ताह भर में जिले में कुल सात किसानों ने क्रय केंद्रों पर पहुंच कर अपनी उपज को बेचने का कार्य किया है। अभी तक कुल 20 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद हुई है।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि गेहूं को क्रय करने के लिए जिले में 166 केंद्र स्थापित किए गए हैं। अभी तक खाद्य विभाग के तीन केंद्र पर चार किसानों से लगभग 10 मीट्रिक टन की खरीद हुई है, वहीं पीसीएफ ने भी तीन किसानों से 10 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों व केंद्रों पर पहुंचकर किसानों को पंजीकरण कराने व अपनी उपज को केंद्रों पर बेंचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसान अभी कटाई में जुटे हैं। सप्ताह भर में तौल कराने में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए किसानों के गेहूं का बेहतर ढंग से तोल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसान को किया गया सम्मानित
नगर में स्थित खाद्य विभाग के केंद्र पर शुक्रवार को किसान रवींद्र पटेल से 38.50 क्विंटल गेहूं खरीद कर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिम्मेदारों ने किसान को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी, अतिरिक्त केंद्र प्रभारी सतीश चंद्र व विपणन सहायक सुभाष राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें