फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन बैनामा के नाम पर 1.98 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद जमीन बैनामा कराने के नाम पर बनाया शिकार
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.98 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित रामनिवास जायसवाल निवासी ग्राम जंगल जय उर्फ अनंतपुर मोथई टोला तेलिया, थाना पनियरा ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को पुलिस ने गोरखपुर निवासी नीरज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।



रामनिवास ने ग्राम सभा अनंतपुर मोथई टोला कनवा दोयम में जमीन खरीदने के लिए नीरज सिंह निवासी ग्राम कालेपुर पैडलेगंज, थाना कैंट जिला गोरखपुर से बातचीत की। आरोप है कि 20 अप्रैल 2025 को उन्होंने ऑनलाइन 50,000 रुपये और नकद 50,000 रुपये दिए। इसके बाद 26 अप्रैल 2025 को दोबारा 43,000 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। कुल उन्होंने नीरज सिंह को 1,98,000 रुपये का भुगतान किया लेकिन नीरज सिंह ने जमीन का बैनामा नहीं कराया और टालमटोल करता रहा। जब पैसा वापस मांगा तो इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच समझौता हुआ था कि एक सप्ताह में पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा लेकिन समय बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला। अब नीरज सिंह धमकी देने लगा है कि जो करना है कर लो, मैं पैसा नहीं दूंगा। परेशान होकर रामनिवास ने दो मार्च 2026 को थानाध्यक्ष पनियरा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी नीरज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें