फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवारों की मौत मामले में ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी में बगीचे के पास 24 फरवरी की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में करमहिया निवासी धर्मेंद्र व सनी की मौत हो गई थी। करमहिया निवासी मृतक धर्मेंद्र की पत्नी संगीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि ग्राम पंचायत डिंगुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की धान लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 24 फरवरी की रात बाइक से करमहिया आ रहे धर्मेंद्र व सनी को टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक राजेंद्र गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें