सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होगी। सुचिता बनाए रखने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने की तैयारी है। इस वर्ष जिले के 198 इंटर कॉलेजों के 77190 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगी। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा, नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा का प्राप्तांक प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है। परीक्षा से जुडे़ कार्यों को सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां की जा रही है। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।