फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण--------------

विज्ञापन
विज्ञापन
18032 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ रही है। बुधवार को भी जिले में 18032 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग सुबह नौ बजे से पहुंचने लगे थे। वहीं, लोगों की अधिक भीड़ नहीं होने के कारण लोगों को आराम से टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, निचलौल, घुघली, रतनपुर, सिसवां समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। गांव में भी कैंप के माध्यम से टीका लगाया गया। इसके अलावा मोबाइल टीम भी भ्रमण कर निर्धारित स्थान पर टीका लगाई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रो पर तैनात कर्मी दूसरे डोज का टीका समय से लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जनपद में दो केस सक्रिय
महराजगंज। जिले में बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक कुल केस 12443 हो चुका है। मरने वालों की संख्या 141 है। 12299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दो केस सक्रिय हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें