फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेसियों ने किया खुशी का इजहार

Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर पटाखा जलाते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी के जिला इकाई पदाधिकारियों ने तीन राज्यों में कांगेंस पार्टी के मतगणना में बढ़त होने पर बुधवार को स्थानीय नगर सक्सेना चौराहे पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भाजपा की ओर से कांग्रेस मुक्त नारा दिया जा रहा था, लेकिन पांच राज्यों में जनता ने चुनाव के माध्यम से राज्य को भाजपा से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया है। जनता के मन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांगेेस कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें। लोगों के बीच जाकर पार्टी की उलब्धियां बताएं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधिनारायण वर्मा, चंद्रजीत भारती, नूरआलम, विरेंद्र पांडेय, कपिलदेव शुक्ल, अफजल अब्बासी, जग्गू प्रसाद, पूर्णवासी, राजेश कुमार गुप्ता, ज्ञानेंदु पटेल, विनोद सिंह, निठूरी सिंह, त्रियुगी पटेल, अकरम सलमानी, मुंद्रिका पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पार्टी के जिला इकाई पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर पांच राज्यों में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पूरे लगन व मेनहत से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। इस मौके पर संगठन के सर्वेश तिवारी और सूर्यनारायण तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें