फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने कारागार जाकर पूछी बंदियों की समस्या

Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामकिशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजगंज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा बैरकों में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं को पूछा। सचिव ने जिला कारागार में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक का निरीक्षण किया। वहां पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नामित बंदियों को बुलाकर उन्हें निर्देशित किया कि जिस बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो वे उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। उनका प्रार्थना पत्र अधीक्षक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रेषित करें। सचिव ने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, तथा प्राधिकरण के कार्यों एवं उद्देश्यों को विस्तार से बताया। कहा कि अगर कोई बंदी नि:शुल्क अधिवक्ता चाहता हो तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से प्राधिकरण को आवेदन प्रेषित करें। जिससे उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षक के समय जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह, नयन कमल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें