ट्रक के टक्कर से दो नेपाली युवकों की मौत
नौतनवां। सोनौनी थाने से थोड़ी दूरी पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नेपाली युवकों की मौत हो गई। दोनो ंहेलमेट नहीं लगाये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर में सोनौली थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर सोनौली की तरफ से आ रहे नेपाली नंबर की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार विमल चौधरी (22) व बद्रीनाथ (25) ग्राम बसंतपुर जिला रूपन्देही नेपाल की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि चालक ट्रक में माल लाद कर कतार से अलग होकर गलत दिशा से जा रहा था कि अचानक बाइक सामने आ गई और टक्कर लग गई। इंस्पेक्टर कोतवाली सोनौली बिहागड़ सिंह का कहना है कि इस हादसे में दो नेपाली युवकों की मौत हुई है। ट्रक और बाइक को थाने लाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।