फरेंदा (महराजगंज)। रेल महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने वृहस्पतिवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कुछ जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं का ज्ञापन देते हुए यात्री सुविधाओं की मांग की, जिस पर जीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर राजीव अग्रवाल के साथ डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक व प्रमुख विभागाध्यक्ष द्वारा स्पेशल ट्रेन से गोरखपुर से नौगढ़ के मध्य वार्षिक निरीक्षण के दौरान आनंदनगर स्टेशन पर पहुंचने से पहले गेट नं 29 बी का निरीक्षण किया। जहां पर कार्यों से संतुष्ट रहे। उसके बाद ट्राली द्वारा रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेलवे कैंटीन का निरीक्षण किया जहां पर साफ-सफाई पर बेहद प्रसन्न रहे। बेंडर का मेडिकल चेक किया और कैंटीन को आधुनिक बनाने का निर्देश दिया। जीएम आरक्षण केंद्र पहुंचे। जहां पर कुछ कमियों को ठीक करने की हिदायत दिया। रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय, पार्क, स्टैंड के निरीक्षण के दौरान पार्क में पौधरोपण भी किया। इस दौरान सीआरएस एसके पांडेय, पीसीइई नैमुलहक, पीसीसीएम आलोक श्रीवास्तव, सीएसआई आदित्य कुमार, एके सिंह, सतीश चंद, राजाराम, पीडी शर्मा, एलबी राय, एनपी पांडेय, स्वदेश सिंह, एसएस गुफरान अहमद आदि उपस्थित रहे।