फरेंदा (महराजगंज)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को अपनी समस्याओं को लेकर फरेंदा तहसील परिसर में पंचायत लगाई, जिसमें नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फरेंदा को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के मंडल सचिव आशीष अग्रहरी, प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसीलदार से मिले। नौ सूत्री मांगों के ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गडौरा चीनी मिल में किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान कराया जाय। चकबंदी लेखपाल व अधिकारी द्वारा किसानों के शोषण पर रोक लगाया जाय। राशन की दुकानों पर सरकारी कांटा लगवाया जाय। इस दौरान विनोद कुमार, इसरावती देवी, सुरेश साहनी, विवेक अग्रहरी, जितेंद्र सोनकर, विष्णु यादव, कुलदीप सिंह, तुलसी प्रसाद, हरिश्चंद पांडेय, शिवकुमारी देवी, हैदर आदि उपस्थित रहे।