फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही विद्यालय की 17 छात्राएं मिलीं कोरोना संक्रमित, जिले में मिले 63 पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही विद्यालय की 17 छात्राएं मिलीं कोरोना संक्रमित, जिले में मिले 63 पॉजिटिव केस
विज्ञापन

महराजगंज। सिसवा बाजार कस्बे के एक विद्यालय की 17 छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए विद्यालय को सैनिटाइज कराया गया। जिले में सोमवार को 63 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय की संख्या बढ़कर 263 हो चुकी है। सिसवां क्षेत्र में 31 संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल केस 12769 हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 141 है। 12357 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सोमवार को 602 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 177 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सभी लोगों को बचाव के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के एक विद्यालय में 17 छात्राओं सहित क्षेत्र में कुल 31 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी की सूचना पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने विद्यालय को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को होम आइसोलेशन की हिदायत दी। साथ ही संपर्क में आईं सभी अध्यापिकाओं का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर के अनुसार, विगत दिनों सिसवा कस्बे के एक विद्यालय में छात्राओं का टीकाकरण किया गया था। उसी दौरान छात्राओं की आरटीपीसीआर जांच भी हुई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में 17 छात्राएं पॉजिटिव मिली हैं। विद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सूचित कर दिया गया। कस्बे के जैनी छपरा सहित क्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली, गेरमा, गंगौली, बीजापार व पटखौली में भी पॉजिटिव केस मिले हैं। इस प्रकार सोमवार को संक्रमितों की संख्या 31 हो गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर पूरे विद्यालय को सैनिटाइज कराकर बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें