फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार वाहन चलाने पर 17 पर 34 हजार जुर्माना

Sat, 02 Aug 2025 05:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सेमरा टोल प्लाजा के पास यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज रफ्तार 17 वाहन चालकों पर 34 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की अभियान के तहत स्पीड रडार गन का उपयोग कर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों की पहचान की गई। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने की सलाह दी गई।
तेज रफ्तार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाएं न केवल जानमाल की हानि का कारण बनती हैं, बल्कि परिवारों को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि 17 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें