महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंदौली गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बाइकों की टक्कर में परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड निवासी चचेरे भाइयों राजन (22) और आनंद (24) समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द निवासी तबारक (25) के रूप में हुई। एक युवक गंभीर है।
पुलिस के अनुसार, तबारक गांव के ही अरमान (23) के साथ बाइक से परतावल से गांव लौट रहा था। सेमरा चंदौली के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। उस बाइक पर राजन और आनंद थे, जो महराजगंज से परतावल की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर के बाद मौके पर ही राजन, आनंद और तबारक की मौत हो गई, जबकि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संवाद
>> संबंधित पेज ५ पर