फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 16,284 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में कोरोनारोधी टीका लगवाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। शुक्रवार को महिला अस्पताल से लेकर जिले के अन्य केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही। खराब मौसम के बाद भी उत्सुकता के साथ लोग केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे। जिले में 16,284 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल पर टीका लगवाने के लिए पहुंची रंभा, सुमित्रा देवी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सुबह 8 बजे ही केंद्र पर पहुंचीं। लेकिन इसके बाद भी पीछे की लाइन में जगह मिली। करीब घंटे भर इंतजार के बाद टीका लगवाने को मिला। धक्का- मुक्की की वजह से थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सुबह से टीकाकरण के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लगी रही। चार सौ लोगों को टीका लगाया गया। डॉ. रामस्वरूप ने बताया कि चार सौ लोगों को टीका लगाया गया।
कोविड टीकाकरण कराने की मांग
नौतनवां। बाढ़ प्रभावित गांव चकदह के लोगों ने सीएमओ को पत्र भेजकर कैंप लगवाकर टीकाकरण कराने की मांग की। यहां काफी लोग टीकाकरण कराने से वंचित हैं। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राजभर चकदह की आबादी लगभग 15000 हैं। यहां चकदह खास, घरोही, महूलैना, शाहपुर, जवहवा, मगरभौली, घटवा,मरचहवा, परती लालपुर, बेलहिया आजाद नगर, बेलभार, मनिकापुर, परसहवा समेत कुल 22 टोले हैं । यहां बीते मई माह कैम्प लगा था तो महज 22 लोगों को ही टीका लगाया गया था। दूसरी बार अगस्त माह में कैम्प में 200 लोगों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। अब तक 12428 केस सामने आ चुका है जिसमें 7 सक्रिय केस हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 139 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12281 हो चुकी है। शुक्रवार को 1600 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि इन कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना से बचाव के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें