रुझान आते ही पार्टी कार्यालयों का बदला नजारा
फोटो:-
पार्टी कार्यालयों पर नहीं दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। चुनाव परिणाम जानने को हर कोई उत्सुक दिखा। एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखकर विरोधी दलों ने पहले ही स्थिति भांप लिया था। यही कारण है कि रुझान आने पर ही कार्यालयों का नजरा बदल गया। भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की जुटान हुई थी। दोपहर बाद 40 हजार से ज्यादा का फासला हुआ तो पटाखे फोड़ना शुरू कर किया। भाजपा के सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बधाई देना शुरू कर दिया। कांग्रेस एवं सपा के कार्यालय पर चहल-पहल नहीं दिखी।
गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत कार्यालय में समर्थकों से बातचीत कर रुझान पर नजर रख रहीं थीं। विधानसभा वार वोटों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही विचार-विमर्श में लगी रहीं। बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं रही। सपा कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं दिखा। शुरुआती दौर की गणना में सपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि अन्य विधानसभा की गणना में बढ़त मिलेगी। शुरू से लेकर अंत गठबंधन प्रत्याशी और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणाम घोषित होने के पहले ही उत्साह की लहर दिखी। दोपहर बाद 72 हजार से ज्यादा का अंतर से होने की बात सुनकर खुशी ने गदगद हो गए। प्रत्याशी पंकज चौधरी मतगणना स्थल पर गए और कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हाल जाना।
---------------
फूलमाला बेचने वालों की चांदी रही
महराजगंज। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फूल माला बेवने वालों की चांदी रही। फूल विक्रेताओं की माने तो अन्य दलों की ओर से भी आर्डर मिला था। लेकिन दोपहर बाद कैंसिल हो गया। भाजपा की ओर से मिले आर्डर पर माला तैयार किया गया। दुर्गा मंदिर पर माला विक्रेता पारस ने बताया कि आम दिनों में 20 रुपये में एक माला विकता है। लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 30 रुपये में माला विका। करीब दो सौ माला विक्री हुआ होगा। गेंदा और गुलाब के माला की मांग ज्यादा रही।
---------------
जीत के लड्डू बनाने में जुटे रहे दुकानदार
महराजगंज। शहर में दुकानों पर जीत के लड्डू बनाने के आर्डर मिले थे। फरेंदा रोड चाय विक्रेता रामनयन चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ लड्डू बनाने में जुटे रहे। उनके मुताबिक करीब 60 किलो का आर्डर मिला। जिसे पूरा करने में लगे रहे। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से आर्डर मिला है। इस वजह से लड्डू बनाने का काम तेजी से हो रहा है।
------------------
टीवी से दिनभर चिपके रहे लोग
महराजगंज। देश भर में चुनाव परिणाम को लेकर लोग टीवी से चिपके रहे। हर कोई रूझान जाने में लगा रहा। किस पार्टी को कितने सीट मिले, इसकी जानकारी ली जा रही थी। टीवी पर लोग दिन भर रूझाने के बारें में जानकारी लेते रहे। वहीं जिले लोकसभा सीट के बारें में हर कोई एक दूूसरे से पूछता नजर आया। शहर में इधर उधर दुकानों पर बैठकर लोग मोबाइल से जानकारी लेते रहे।
-----------------
जिले में सुरक्षा को लेकर चौकन्नी रही पुलिस
महराजगंज। मतगणना के दौरान शहर ही नहीं जिले में तमाम स्थानों पर पुलिस सर्तक रही। पुलिस टीम भ्रमण कर हालात पर कडी नजर रखें रही। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से कई टीमें लगाई गई थी। जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीम पेट्रोलिंग करने के साथ ही जिला कंट्रोल रूम को हालात के बारें में जानकारी देती रही। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य टीम के साथ शहर में भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रहे। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पुलिस टीम सुरक्षा को लेकर सर्तक रहची। हिदायत दिया गया था कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखें। मतगणना स्थल पर फायर बिग्रेड की टीम भी तैनात रही।
---------------
कार्यकर्ताओं को चाय पिलाया
महराजगंज। मतगणना स्थल पर लगे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को चाय पिलाने की व्यवस्था में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा जुटे रहे। वह सिसवां, पनियरा, सदर व अन्य विधानसभा में कार्यकर्ताओं को चाय पिलाने में लगे रहे।
----------------
मतगणना स्थल पर एंबुलेंस रहा तैनात
महराजगंज। लोक सभा समान्य निर्वाचन के मतगणना 19 मई को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मतगणना स्थल पर एक एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार और वार्डब्वाय दिनानाथ जरूरी दवाओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात रहे। डॉक्टर आरके सिंह ने कहा कि किसी के तबियत बिगडने की सूचना नहीं मिली है।
--------------
आराम की मुद्रा में रहे सुरक्षाकर्मी
महराजगंज। लोक सभा समान्य निर्वाचन 2019 के लिए मतों की गणना विधानसभावार शुरू हुई। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे। मतगणना के समय शुरू में तो फोर्स सर्तक दिखी लेकिन धूप बढ़ने से फोर्स आराम के मूड में आ गई। धूप से बचाव के लिए पुलिस कर्मी इधर उधर पेड की छाया में बैठे रहे। एसडीएम सदर के कार्यालय के सामने, चाय की दुकान व परिसर में लगें पेड के निचे इक्कठा होकर धूप से बचते रहे।
---------
आपसी चर्चा में लगे रहे कार्यकर्ता
महराजगंज। मतगणना शुरू होने के बाद ही कार्यकर्ता आपस में चर्चा करने में जुट गए। सदर विधान सभा के मतगणना स्थल के सामने अलग अलग जगहों पर भाजपा, सपा बसपा गठबंधन कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता चर्चा में लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ता अरूणेश कुमार शुक्ला खुशी से गीत गुनगुना रहे थे। वहीं कांग्रेस के सिद्वार्थनाथ शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता बैठकर बातचीत करते रहे। थोडी ही दूर पर गठबंधन के कार्यकर्ता अतुल पटेल, अजय कुमार, सुनील त्रिपाठी, अमरजीत, पवन वर्मा आदि आपस में चर्चा करते नजर आए।