फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे च्रक की गणना के बाद से ही खिसकने लगे अन्य उम्मीदवारों के एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चक्र की गिनती पूरी होते ही जाने लगे थे एजेंट
विज्ञापन

एग्जिट पोल की रिपोर्ट के बाद से ही कुछ लोगों को होने लगी थी निराशा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सुबह करीब आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो पांचों विधानसभा क्षेत्र के 70 टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट तो पहुंचे, मगर जैसे ही दो चक्र की गणना रिपोर्ट आई, भाजपा छोड़ अन्य दलों के अधिकांश एजेंट टेेबल से खसकने लगे थे। हालांकि गठबंधन और कांग्रेस के कुछ लोग करीब दो बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद रहे। हालांकि एग्जिट पोल की रिपोर्ट आने के बाद ही विपक्षी दलों के समर्थकों में निराशा दिखनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

सबसे पहले सदर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू हुई। इसके बाद पनियरा विधानसभा क्षेत्र की। पांचों विधानसभा क्षेत्र के पहले चक्र की गणना में जब भाजपा को 10,895 वोट की बढ़त मिली तो भाजपा समर्थकों के चेहरे खिलने लगे। पहले चक्र में भाजपा के पंकज चौधरी को 24719, गठबंधन के अखिलेश सिंह को 13824 वोट मिले। भाजपाइयों का उत्साह तब और बढ़ने लगा जब भाजपा का दूृसरे चक्र की गणना में भी 20,831 वोट की बढ़त मिल गई। भाजपा को 48502 तथा गठबंधन को 27671 वोट मिला। दूसरे चक्र की गणना तक कांग्रेस को महज 4042 वोट ही मिल सके थे। तीसरे चक्र में भी भाजपा बढ़ता ग्राफ कायम रखते हु़ए करीब तीस हजार की बढ़त ले ली। भाजपा को 74,770 तो गठबंधन को 40,802 वोट मिले। हालांकि कांग्रेस के आनंद बर्धन व सपा के कुछ लोग दो बजे तक गणना स्थल पर मौजूद रहे तथा वोटों की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करते रहे। लेकिन इनके अलावा निर्दल प्रत्याशियों के एजेंटों का पता नहीं चला। चौथे चरण की गणना तक अधिकांश टेबल पर भाजपा, गठबंधन के अलावा अन्य किसी दल के लोग दिख नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें