फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 24 लाख रुपये से सुधरेगी उच्च प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्था

विज्ञापन
school bag
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। जिले के उच्च प्रथमिक स्कूलों के अच्छे दिन आने वाले हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों में संसाधन जुटाने में एक करोड़ 24 लाख 88 हजार रुपये खर्च होंगे। यह धन आ चुका है। धनराशि आवंटन करने के लिए बीएसए कार्यालय से पत्रावली अनुमोदन वास्ते डीएम कार्यालय को भेजी गई है।
जिले में 80 उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की खरीद होगी। इसके लिए शासन ने प्रति स्कूल के एक लाख 56 हजार रुपये आवंटित किए हैं। इस तरह से इस मद में 1,24,88000 की धनराशी विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जिन स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, उन स्कूलों में हैंडपंप लगाने के लिए 10,67,500 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह 269 उच्च प्राथमिक स्कूलों में विद्युतीकरण के कराने के लिए प्रति विद्यालय 1 लाख 36 हजार 343 रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें कुल स्कूलों को 9776267 रूपए का बजट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर बजट स्कूल के एसएमसी खाते में रकम भेजा जाएगा। जबकि बिजली कनेक्शन से संबंधित राशि को विभाग में भेजने की तैयारी है। वहीं हैंडपंप लागत की राशि जल निगम को भेजने का प्रावधान है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम कार्यालय को भेजी गई है। अनुमोदन होते ही संबंधित विभाग को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें