फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 150 ग्राम पंचायतें महिला हितैषी योजना में चयनित

Sun, 29 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महिला हितैषी ग्राम पंचायतों की कवायद जिले में वित्तीय वर्ष शुरू होते ही परवान चढ़ रही है। जनपद की कुल 150 ग्राम पंचायतों का चयन इस योजना के तहत पूर्ण कर पंचायतीराज विभाग ने 15 जून को शासन को रिपोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन

चयनित ग्राम पंचायतों में पूरे वित्तीय वर्ष महिला शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम महिला उत्थान व सशक्तीकरण कार्य होंगे। वित्तीय सत्र समाप्ति के एक माह पूर्व इन 150 ग्राम पंचायतों में से किसी एक ग्राम पंचायत जहां सर्वाधिक कार्य महिला उत्थान के हुए उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस ग्राम पंचायत को न सिर्फ विभिन्न विभागों व संस्थाओं की तरफ से बजट बल्कि पुरस्कार भी मिलेगा।
जिले के 12 विकास खंडों में कुल 883 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से प्रत्येक विकास खंड से 10-10 ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं, जिनका प्रतिनिधित्व महिला जनप्रतिनिधि के हाथ में है। सदर, फरेंदा व निचलौल विकास खंड से 20-20 ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है, जिसकी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है। अब पंचायतीराज विभाग इन ग्राम पंचायतों के लिए कुछ अलग हटकर विकास कार्य करवा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें