फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवाओं को गांव में मिलेगा रोजगार, विकास को देंगे गति

Sun, 29 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण विकास को गति देने और ग्राम पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए जिले की 32 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती होगी। विभाग की तरफ से शासन को रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन से अनुमति मिल गई है। एक जुलाई से विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

जनपद में 12 विकास खंडों के अंतर्गत कुल 883 ग्राम पंचायत हैं। सभी ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय संचालन के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती हुई थी, लेकिन 10 विकास खंडों में 32 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक पद रिक्त रह गए। पंचायतीराज विभाग ने नये वित्तीय सत्र शुरू होने पर रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी थी।
दलील दी गई थी कि रिक्त पड़े इन पदों के भरने से पंचायतों का संचालन बेहतर होगा। सरकारी योजनाओं के संचालन, डाटा एंट्री, लाभार्थी सूची तैयार करने, अभिलेखों के रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्यों में पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

इन पदों के रिक्त रहने से कार्यों में देरी हो रही थी, लेकिन अब इन पदों के भरने से कामकाज में गति आएगी और योजनाएं समय पर प्रभावी होंगी। भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो संबंधित ग्राम पंचायत के मूल निवासी होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
नोटिस बोर्ड पर चस्पा होंगी रिक्तियां : रिक्त पदों के बारे में ग्राम पंचायत में सूचना चस्पा की जाएगी और आवेदन ग्राम पंचायत कार्यालय में लिए जाएंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड विकास अधिकारी की एक संयुक्त समिति मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयन के बाद पंचायत सहायक पंचायत भवन में बैठकर निर्धारित कार्यों को संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें