फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 लोग पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 23

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 लोग पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 23
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को जहां कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला, वहीं मंगलवार को एक साथ 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में कोई गंभीर हालत में नहीं है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 15,074 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 146 है। सक्रिय केस 23 हो चुके हैं। इसमें कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। 14,905 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मंगलवार को 538 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। कोरोना से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विभाग की ओर से बचाव के प्रति सभी को सजग रहने की नसीहत दी जा रही है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीक के सीएचसी पर पहुंचकर जांच कराएं।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीका लगाने में आई तेजी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 3,913 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कोरोनारोधी टीका जिले में तेजी से लगाया जा रहा है। महिला अस्पताल के अलावा कैंप एवं टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के प्रयास में टीम जुटी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें