फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर 12 निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिविल बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया गतिमान है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने का समय दोपहर दो बजे तक दिया गया था, लेकिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। समय सीमा बीतने के बाद वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह-छह नामांकन होने के चलते सभी 12 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। साथ ही चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची निर्वाचन अधिकारी रामसिंह एडवोकेट ने देर शाम जारी कर दी गई जिसके अनुसार विभिन्न पदों पर 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रत्याशी सूची में वाहिद अली, अनिरुद्ध प्रसाद, करुणाकर त्रिपाठी व वकील प्रसाद अध्यक्ष पद के लिए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद, रमाशंकर, रविशंकर, ध्रुव नारायण तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कुमार, गिरिजेश मिश्रा मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें