फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह करोड़ से बनेगी 12 जर्जर पुलिया, दूर होंगी दुश्वारियां

Mon, 23 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। महराजगंज रजवाहा नहर शाखा पर स्थित 12 क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया के स्थान पर नए पुलिया का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द काम शुरू होगा। पुलिया के निर्माण से करीब पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग प्रथम की ओर से दो वर्ष पहले जिले महराजगंज रजवाहा नहर शाखा पर 12 क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके लिए छह करोड़ 45 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई थी। इसकी स्वीकृति के लिए शासन को डीपीआर बनाकर भेजा गया था। सिंचाई विभाग को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
सिंचाई विभाग का कहना है कि मार्च महीने के पहले सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन स्थानों पर नए पुलिया के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जर्जर पुलिया के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निर्माण होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खासकर तेंदुअहिया झुलनीपुर के पास बड़ी नहर पर स्थित पुलिया पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिससे आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे करीब 12 गांवों के लोग अब अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं। खासकर वृद्ध और बीमार लोगों को अस्पताल जाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही किसानों को फसलें मंडी में भेजने में भी कठिनाई हो रही है। अशोक कुमार सैनी ने बताया कि जर्जर पुलिया के कारण वे अन्य मार्गों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
बालगोविंद गुप्ता ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बंद हैं। इससे व्यापारियों को अपनी वस्तुओं को ग्राहकों तक पहुंचाने में समस्याएं आ रही हैं, क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। दिनेश यादव का कहना है कि अगर पुलियां जल्द बन जाती है, तो लोगों को आवागमन में आसानी हो जाएगी।
यहां बनेगी पुलिया
सरजेवी, रामपुर, सिसवा बाबू, खेमपिपरा, नेता सुरहुरवा, पकड़ी नौनिया, पकड़ी, पिपरा खुर्द, बैदा, मंगलपुर, मोहद्दीनपुर और सतगुर में स्थित गोलघर के पास स्केप पर पुलिया का निर्माण होगा।
महराजगंज रजवाहा नहर शाखा पर स्थित 12 जर्जर हो चुकीं पुलिया के स्थान पर नई पुलिया जल्द बनेगी। इसके लिए विभाग को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद की जा रही कि मार्च में इन परियोजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

-रवि रंजन, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें