फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उपकरण के लिए 119 का हुआ चिह्नांकन, 53 की बनी यूडीआईडी

Sun, 10 Dec 2023 06:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को बृजमनगंज ब्लॉक परिसर में शिविर लगाकर आवेदन लिया गया। शिविर में कुल लगभग 200 आवेदक आए। इनमें से कुल 119 दिव्यांगों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया, वहीं 53 का बहुउद्देशीय प्रमाणपत्र (यूडीआईडी) बनाया गया।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग व एलिम्को के संयुक्त प्रयास से दस ब्लॉकों में शिविर का कार्यक्रम घोषित किया गया था। रविवार को बृजमनगंज ब्लॉक में डॉ. विकास कुमार व डॉ. निरंजन सिंह की देखरेख में हुए शिविर में कुल 119 दिव्यांगों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए जाने के लिए पात्र पाया गया। उन्होंने कहा कि शिविर से समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों की मुश्किलों को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
आज लक्ष्मीपुर ब्लॉक में लगेगा शिविर

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लक्ष्मीपुर व मंगलवार को परतावल ब्लॉक में परीक्षण शिविर लगेगा। दिव्यांग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें