फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समर कैंप के 11.25 लाख रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आयोजित हुए समर कैंप का भुगतान उपलब्ध कराया गया है। जनपद के 29 राजकीय स्कूलों के लिए 11.25 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कैंप में विद्यार्थियों की उपस्थिति के अनुसार सर्वाधिक भुगतान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर के हिस्से में 2.28 लाख रुपये का हुआ है। जिले के माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षा महानिदेशक स्तर से ग्रीष्मकालीन समर कैंप के निर्देश थे, जिससे विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ कुछ अतिरिक्त भी सीख सकें। आयोजन को लेकर जब निजी माध्यमिक स्कूलों ने हाथ खड़े किए तो यह सिर्फ राजकीय स्कूलों के लिए अनिवार्य हुआ। 21 मई से 14 जून तक 29 राजकीय स्कूलों में आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए तरह- तरह की जानकारी आत्मसात की।
किसी ने प्लास्टिक की जगह कागज व कपड़े से बना झोला बनाना सीखा तो किसी ने हैंडक्राफ्ट, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि बड़े मनोयोग से सीखा। समर कैंप से निगरानी के तहत आयोजन की पुष्टि भी विभाग से की गई। सकुशल आयोजन रिपोर्ट भेजने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से जनपद को समर कैंप का 11.25 लाख रुपये का भुगतान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें