निचलौल। थाना क्षेत्र के करमहिया गांव में सड़क किनारे खड़े 10 सागौन के पेड़ एक व्यक्ति काट ले गया। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों की टीम ने बुधवार को छापा मारा। जहां से 43 बोटा लकड़ी बरामद हुई। टीम ने बरामद लकड़ी को वन विभाग को सौंप दिया। टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।
टीम में शामिल लेखपाल अनिल कुशवाहा ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी बीच सूचना मिली कि गांव करमहिया स्थित गाटा संख्या 81 रकवा 0.263 के मुख्यमार्ग के किनारे स्थित सागौन के 10 पेड़ को एक शख्स की ओर से काट दिया गया है। इतना ही नहीं काटे गए सागौन के पेड़ को बोटा भी बना दिया गया। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंच छापा मारा गया।
इस दौरान अवैध तरीके से काटी गई कुल 43 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई।