फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास तकनीक से लैस है एम थ्री ईवीएम, गड़बडी की आशंका ही नहीं - ओ.पी. रावत

Fri, 21 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
ओपी रावत
विज्ञापन

आगामी 2019 लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत ने देते हुए बताया कि ईवीएम को हाईटैक कर लिया गया है। एम थ्री ईवीएम मशीन ज्यादा सेंसटिव है। मशीन को टैम्पर करने के लिए कोई प्रयास करेगा तो मशीन फैक्टरी मोड में चली जाएगी। उसके बाद प्रभावित मशीन को बदला जाएगा। प्रभावित मशीन को मतगणना के समय ही खास तरीके से ऑपरेट किया जाएगा। जिससे रिजल्ट बाहर आ जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि मतदान के पूर्व अत्याधुनिक मशीन ऑपरेट होते ही सारा कुछ स्वतः चैक करेगी। एम थ्री ईवीएम तभी काम शुरू करेगी जब उसे सही तकनीकि से जोड़ा जाएगा। निर्वाचन आयोग ने ईवीएम की शुरुआत एम वन से की उसके बाद एम टू और अब एम थ्री मशीन प्रयोग में लायी जा रही है।

स्वदेश में निर्माण
ओ.पी. रावत ने बताया कि ईवीएम का निर्माण इंडिया में ही होता है, रक्षा मंत्रालय की कम्पनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) और परमाणु ऊर्जा मंत्रालय की कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ईसीआईएल) में ही ईवीएम का निर्माण कराया जाता है। इन कंपनी में बनी मशीन को ही उपयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन


मतपत्र की हालात नहीं
वार्ता के दौरान ओ.पी. रावत ने बताया मतपत्र की मांग सही नही कहीं जा सकती, जब मतपत्र से वोट होते थे तब कई सवाल थे, मतपत्र कैप्चर होते थे, बाहुबलि का प्रभाव देखने को मिलता था। मतपत्र बेकार हो जाते थे, देश वासियों पर आरोप लगता था कि इनको वोट करना भी नहीं आता। राजनीतिक पार्टियों ने मतपत्र का सुझाव दिया है पर अभी स्थिति नहीं है कि मतपत्र के बारे में सोचा भी जाए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें