फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी कमर न तोड़ दे ये 'लग्जरी'

Fri, 05 Jul 2013 01:13 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप एक ऐसा फ्लैट चाहते हैं जहां जिम और शानदार पार्किंग के अलावा ऐशो-आराम की सभी सुविधाएं मौजूद हों तो आने वाले दिनों में यही चाहत आपकी जेब और ढीली कर सकती है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आलीशान बंगलों की कीमतों में डबल सर्किल रेट लागू करने का मन बना लिया है। इस तरह लग्जरी फ्लैट का सपना आपकी जेब पर और बोझ बढ़ा सकता है।

इतना ही नहीं ऐसी प्रॉपर्टीज के सर्किल रेट में तो इजाफा किया ही गया है साथ ही दूसरी सुविधाओं के चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं।

पहली बार रिहाइश अपार्टमेंट की सुविधाओं के शुल्क को सर्किल रेट की तरह स्पष्ट भी किया गया है। इसका सीधा असर पार्किंग, जिम जैसी सुविधाओं वाले फ्लैट की कीमत पर पड़ेगा।

एक्स्ट्रा फेसेलिटी पर एक्स्ट्रा चार्ज
निबंधन अधिकारियों के मुताबिक मुख्य मार्ग व अतिरिक्त सुविधाओं वाले अपार्टमेंट के सर्किल रेट में 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।

अब अगर किसी अपार्टमेंट में पार्किंग की सुविधा है तो उसके सर्किल रेट पर चार प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा। पॉवर बैकअप वाले फ्लैट के लिए तीन प्रतिशत ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: आपके सपनों का घर होगा और महंगा

इसी तरह कम्यूनिटी सेंटर, स्वीमिंग पूल, जिम, लिफ्ट, सुरक्षा गार्ड आदि सुविधाओं वाले फ्लैट पर हर मद में तीन-तीन प्रतिशत अतिक्ति चार्ज लगाने का प्रस्ताव है।

राजस्व मामलों के जानकार एडवोकेट नयनराज सिंह राठौर के मुताबिक पार्किंग, सिक्योरिटी गार्ड, वुडेन फ्लोरिंग जैसी सुविधाओं वाले फ्लैट के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था थी जो अब 30 प्रतिशत से भी अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें