जरा सोचिए वह पल कैसा होगा जब मेधावियों को मेडल्स देने के लिए स्टेज पर राष्ट्रपति होंगे।
यकीनन हर कोई इस पल को जीना चाहेगा लेकिन आज वाकई ऐसे पल से रूबरू होंगे आईआईटी कानपुर के स्टूडेंट्स।
वो स्टूडेंट्स जिन्हें आज राष्ट्रपति अपने हाथों से मेडल देकर सम्मानित देंगे।
आईआईटी कानपुर के 45वें दीक्षांत समारोह में यूजी, पीजी और रिसर्च के 1,327 स्टूडेंट्स को डिग्री और उपाधियां दी जाएंगी। वहीं, 88 मेधावियों को मेडल भी दिए जाने हैं।
समारोह में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के स्टूडेंट शुभम तुलस्यानी को प्रेसिडेंट गोल्ड और डायरेक्टर गोल्ड मेडल एक साथ दिया जाएगा।
दीक्षांत समारोह में इंफोसिस के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति और पद्मश्री प्रो. अशोक सेन को डॉक्टरेट आफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि दी जाएगी।