फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद आएगा इतना लंबा रोजा

Mon, 01 Jul 2013 12:24 PM IST
मोहम्मद रजी/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
36 साल के बाद ऐसा मौका आया है, जब रोजेदारों को करीब पंद्रह घंटे का रोजा रखने का मौका मिलेगा। रमजान करीब आते ही लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहरी और इफ्तार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी भी होने लगी है।
विज्ञापन


नौ या दस जुलाई से रमजान शुरू हो रहा है। अभी फजर की अजान सुबह चार बजे हो रही है। दस जुलाई को भी यही सिलसिला जारी रहेगा।

जंत्री और सहरी कार्ड के मुताबिक सुबह करीब 3:50 बजे से रोजा शुरू हो जाएगा। यानी रोजेदार इससे पहले तक कुछ भी खा और पी सकते हैं। इसके बाद इफ्तार का समय शाम को करीब 6:59 बजे से शुरू होगा।

यानी पहला रोजा करीब 15 घंटे 11 मिनट तक जारी रहेगा। इसके बाद जैसे जैसे रमजान गुजरेगा समय में कटौती होगी, लेकिन सहरी और इफ्तार में 30-35 मिनट से ज्यादा का फर्क नहीं होगा।
विज्ञापन


उलेमा के मुताबिक इससे पहले 1977 में लोगों को सबसे लंबा रोजा रखने का मौका मिला था।


हालांकि मौलाना अमजद रशीद के मुताबिक सबसे ज्यादा सब्र उन बच्चों को करना है, जो इस रमजान में पहली बार रोजा रखने जा रहे हैं। आठ से दस साल की उम्र में ही लोग अपने बच्चों की रोजा खुशाई कर देते हैं।

इंग्लैंड के मुसलमान रखते हैं सबसे लंबा रोजा
मुफ्ती कादिर के मुताबिक इंग्लैंड का दिन काफी बड़ा होता है, इसलिए वहां के मुसलमान करीब 17 से 18 घंटे तक रोजा रखते हैं।

सब्र से काम लें रोजेदार
‘रोजे के दौरान होने वाली तकलीफों पर सब्र करें। तिलावत, नमाज और खुदा के जिक्र में ज्यादा समय गुजारें। इस दौरान जिन चीजों से रोका गया है, उससे बचें। गर्मी के रोजे का सवाब भी ज्यादा है।’
विज्ञापन

मौलाना मुजाहिद हुसैन रजवी, नायब शहर काजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें