फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव, तैयार रहो सभी'

Thu, 18 Apr 2013 01:15 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि देश की राजनीतिक स्थिति लगातार अनिश्चितता की ओर बढ़ रही है ऐसे में लोकसभा का आम चुनाव समय से पहले संभव है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति का सामने करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

उन्होंने पार्टी को प्रदेश में लोकसभा की सर्वाधिक सीटें जीतकर नंबर वन पोजिशन लाने और विधानसभा चुनाव का बदला चुकाने की चुनौती सौंपी है।

मायावती तीन महीने बाद बुधवार को विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश स्तर तक के प्रमुख पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मुखातिब थीं।

प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी, 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और कोआर्डिनेटर के साथ सभी सांसद-विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए।

उन्होंने चुनावी तैयारियों पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने सर्वसमाज में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसी के अनुरूप एक मई से विशेष अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सांसदों ने संसद में और विधायकों ने यहां दोनों सदनों में जनहित व विकास के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया है।

मायावती का सपा सरकार पर हमला बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित व कल्याण से दूर सपा केवल अपने मजे के लिए सरकार चला रही है। प्रदेश की जनता इस पार्टी को आने वाले समय मे जरूर जवाब देगी।
विज्ञापन


पार्टी ने विभिन्न समाजों को पार्टी से जोड़ने के लिए अपने प्रमुख नेताओं को विशेष जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें