फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अफसरों को काम करने दें, नेता मत बनाएं'

Fri, 21 Jun 2013 12:25 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मो. आजम खां ने कहा है कि अफसरों को काम करने दें उन्हें नेता मत बनाएं। शायद उनका इशारा इस तरफ था कि उनकी छोटी-मोटी बातों को न छापा जाए।
विज्ञापन


आगरा के नगर आयुक्त को हटाए जाने के संबंध में कुछ दिनों पहले दिए बयान पर कहा कि हटाने से समस्या का समाधान नहीं हो जाता है। वह कभी-कभार अफसरों को हटाने के लिए कह तो जरूर देते हैं, लेकिन फाइल पर आदेश नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि शहरों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ के नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। इसका असर भी दिखने लगा है। अतिक्रमण शहरों की सबसे बड़ी समस्या है। इस समाधान का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के संपर्क में सरकार
आजम खां ने कहा है कि उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा में उत्तर प्रदेश के काफी लोग फंसे हुए है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार से लगातार संपर्क साधे हुए है।

राज्यपाल बीएल जोशी और कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इसमें मदद कर रहे हैं। वहां फंसे यूपी के लोगों को मदद की पूरी कोशिश की जा रही है। संचार व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इसलिए केवल देहरादून तक ही संपर्क हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें