ललितपुर। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को नवभारत मेला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिसमें उच्च तकनीक से खेती के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि युवा देश के भविष्य की रूपरेखा तय करता है।
मेले का उद्घाटन सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया। सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने कहा कि युवा ही किसी देश के भविष्य की रूपरेखा तय करता है। आज भी संगठन के प्रमुख पदों पर हमारे 60 फीसदी से अधिक जनप्रतिनिधि युवा हैं। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि युवाओं में परिणाम को परिवर्तित करने की शक्ति होती है। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव गौतम ने कहा कि युवाओं को नवभारत का निर्माण करना है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा ने कहा कि जिले में नवभारत मेले का आयोजन कर जागृति फैलाई जा रही है। इस मौके पर अभिषेक पटैरिया, गजेंद्र सिंह लोधी, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, देवेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र यादव, अनुज शर्मा, अजय, हरेंद्र बुंदेला, पवन तिवारी, रोहित बुंदेला, आकाश सिंह, भरत चौहान, आशीष, आशुतोष सेंगर, भगवान सिंह, देवेंद्र तिवारी, राज झां, दुर्गप्रताप सिंह और दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे
-------------------
विकास प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ललितपुर। सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक रामरतन कुशवाहा व डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनपद में हवाई अड्डा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुर्वेद, मेडिकल, एलोपैथी, ओडीओपी, श्रीराममंदिर, डिफेंस कोरिडोर, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट आदि जनहित के कार्यों को दर्शाया गया है। इसके अलावा प्रदर्शनी में मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन अभियान, मुफ्त इलाज, चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट और मिशन रोजगार सहित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एवं इरादे नेक काम अनेक विषय की जानकारी दी गई। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। ब्यूरो