फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
सुरेंद्र कुशवाहा फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा में शुक्रवार की रात को शराब के नशे में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (19) पुत्र चन्नू कुशवाहा शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शराब पीकर घर आया और वह परिजनों से गलत बोलने लगा तो उसके माता पिता ने उसे शराब पीकर झगड़ने को मना किया तो वह खाना खाने के बाद गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। कुछ देर बाद खाना खाने के बाद जब पत्नी ने कमरे में जाने के लिए दरवाजे खटखटाए तो उसने दरवाजे नहीं खोले और अंदर से कुछ आवाज भी नहीं आई। जिस पर उसने दरवाजे के नीचे गैप में से झांककर देखा तो उसके पैर लटकते देख वह चीखने चिल्लाने लगी, तब अन्य परिजन भी वहां आ गए और किसी प्रकार दरवाजा खोला तो सुरेंद्र कमरे में पंखे के कुंदे पर पत्नी की साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। जिस पर परिजनों ने तत्काल उसे उतारा और जीवित होने की आस में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सुरेंद्र कुशवाहा शराब के नशे में घर आया और खाना खाते समय वह परिजनों ने किसी बात को लेकर विवाद करने लगा और खाना खाने के बाद वह सीधा अपने कमरे में चला गया था, जहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका तीन महीने पहले ही विवाह हुआ था। मृतक दो भाइयों में छोटा था और मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें