फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। थाना बार के अंतर्गत ग्राम पारौन में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम पारौन निवासी सुरेश कुशवाहा (26) पुत्र शिमलुु बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे अपने घर ही था। इसी दौरान उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। उसकी पत्नी मायके गई थी। उसका चचेरा भाई बृगभान अपनी दुकान पर था। जब सुरेश काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसे शंका हुई और अंदर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिस पर उसने बार पुलिस को सूचना दी और परिजनों को जानकारी देकर बुलाया। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें