फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बकरियां चराते समय युवक कुएं में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बकरियां चराते समय कुएं में गिरने से 28 वर्षीय महेंद्र कुशवाहा की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के पिता प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेत पर बने मकान में रहता है। रविवार की सुबह प्रतिदिन की भांति महेंद्र बकरियाें को चराने के लिए घर से ले गया। इस बीच परिजन ने देखा कि बकरियां यहां-वहां भाग रही हैं और महेंद्र दिखाई नहीं दे रहा था। इस पर परिजन कुएं के पास तो पानी के अंदर से बुलबुले निकल रहे थे। यह देखकर परिजन और गांव के लोग महेंद्र को बाहर निकालने के लिए कुएं में कूदे। लेकिन, जब तक महेंद्र को पानी से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-तीन बहन में छोटा था और अविवाहित था। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें