फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जीआरपी अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना जीआरपी अंतर्गत देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर ओवरब्रिज का काम चल रहा है। ऐसे में रेलवे द्वारा उक्त रेलवे गेट को बंद करते हुए यहां दोनों ओर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। साथ ही दूसरी ओर आने जाने के लिए रेलवे द्वारा रूट परिवर्तन भी कर दिया है, जो तीन से चार किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। इससे बहुत से पैदल और साइकिल से चलने वाले राहगीर बंद रेलवे क्रॉसिंग से ही निकल रहे हैं लेकिन कई बार राहगीरों का यहां से निकलना मौत का कारण भी बनता जा रहा है। ऐसा ही हादसा बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे देखने को मिला, जब नेहरूनगर की ओर से पैदल आ रहा युवक देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे गेट पार कर रहा था। इसी दौरान भोपाल की ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव क्षत विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान तक करना मुश्किल हो गया है। जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया गया कि उक्त युवक नीली, सफेद और हरे रंग की पट्टी वाली टीशर्ट और हरे रंग का लोअर पहने था।
हादसे के बाद जागा आरपीएफ
रेलवे द्वारा देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद करते हुए यातायात विभाग के माध्यम से बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है और सिद्धन बाईपास एवं रेलवे कालोनी से सिद्धन पुल के पास से आने जाने का रास्ता खोला गया है लेकिन पैदल राहगीर और साइकिल से चलने वाले लोग बंद रेलवे क्रॉसिंग से ही निकल रहे हैं, जो हादसों का कारण बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह जब यहां हादसा हो गया तो आरपीएफ ने रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों ओर से आने जाने वालों पर पूरी तरह रोक लगा दी। इसके लिए एक उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी दिन भर लोगों को रोकते हुए समझाते रहे, लेकिन फिर भी बहुत से लोग आरपीएफ के मना करने के बाद भी निकलने की जुगाड़ तलाशते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें