मगरमच्छ को कंधे पर लादकर ले जाते युवक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ललितपुर कोतवाली क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है। अनौरा गांव निवासी आजाद सिंह ठाकुर के तालाब से मगरमच्छ निकला था। जिसे वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी आजाद सिंह ठाकुर के तालाब से निकले मगरमच्छ से गांव में दहशत फैल गई। जानकारी पर वन विभाग की टीम ने रजवारा गांव निवासी सोहन रैकवार,संजू रैकवार और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ की घेराबंदी कर रस्सी से उसका मुंह बांध दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मगरमच्छ को सजनाम नहर में छोड़ने के लिए सोहन और संजू ने उसे अपने कंधे पर लाद कर करीब 300 मीटर दूर खड़ी पिकअप वाहन में रख दिया। इसके वाहन सजनाम बांध पर पहुंचा जहां मगरमच्छ के मुंह पर बंधी रस्सी को खोलकर उसे बांध में सुरक्षित छोड़ दिया। गांव के लोगों ने संजू व सोहन की बहादुरी की सराहना की।