तालबेहट (ललितपुर)। विश्व योग दिवस के मौके पर नगर और आसपास के क्षेत्रों में काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर योग शिक्षकों ने लोगों को योग के लाभ बताते हुए प्राणायाम कराया।
नगर के रामलीला मैदान में योग शिक्षक राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। इसमें लगभग 36 लोगाें ने योग किया। इस मौके पर शर्मा ने योग और प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नरेंद्र दीक्षित, सुनील त्रिपाठी, विकास गुप्ता, बंटी लिटौरिया, मनोज त्रिपाठी, संजीव उपाध्याय, पुरुषोत्तम गोस्वामी, अरुण जैन का सहयोग रहा।
वहीं, गायत्री शक्ति पीठ पर योग शिक्षक बृज बिहारी लाल उपाध्याय, राजेश शुक्ला और सुशीला झां ने योग कराया। इस कार्यक्रम में महिलाआें एवं बच्चों ने भी भाग बडे़ उत्साह से भाग लिया।
सैन्य क्षेत्र में हेलीपेड मैदान पर स्टेशन कमांडर बिग्रेडियर एसएस संधू की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि योग हमारी विरासत और परंपरा है। योग से हम निरोग और तनाव मुक्त होते है। इस मौके पर आपरेटर संजीव कुमार, हवलदार अवतार सिंह, हवलदार अनिल कुमार ने लगभग सात सौ सैन्य अधिकारियों और जवानों को योग कराया। वहीं, केन्द्रीय विद्यालय में ब्रिगेडियर संधू की पत्नी की अगुवाई में आयोजित योग कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और बच्चाें ने सुबह योग एवं प्राणायाम किया। इस मौके पर योग शिक्षक दीपक बबेले एवं डा. रोबिन वर्मा ने सभी को योग कराया।