फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से धूप ने रोके पांव

Mon, 22 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/नाराहट/पाली/ सैदपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ललितपुर के तुवन मैदान पर योग दिवस में जाने से धूप ने रोक दिए लोगों के पांव। मैदान पर अपेक्षा के मुताबिक भीड़ नहीं जुट पाई।
विज्ञापन



रविवार को पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति, युवा भारत स्वाभिमान, किसान पंचायत के  संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर तुवन मंदिर  प्रांगण में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  एडीएम मिथलेश त्रिवेदी, सदर एसडीएम पूनम निगम, चंडीमाता मंदिर के  पीठाधीश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने संयुक्त  रूप से दीप जलाकर किया।


कार्यक्रम में धूप के कारण अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुट पाई। इसके बाद योग समिति शिक्षक संगठन के राज्य  प्रभारी वीरेंद्र चतुर्वेदी, योग प्राणायाम समिति के डा. हरिश्चद्र झां,  प्रीति जैन, अरविंद जैन, ब्रह्म कुमारी दीदी ने विभिन्न योगिक क्रियाएं  कराईं। पदमासन, कक्कुटासन, ताड़ासन, बज्रासन, धनुषासन सहित अन्य आसनों को  बारी-बारी से कराया। योग क्रियाओं को करने में अरविंद जैन, प्रीति जैन, डा. प्रबल सक्सेना, अनुराग  चतुर्वेदी, राजाराम गोस्वामी, जनक किशोरी शर्मा, नरेश पस्तोर, मनोज झां,  शिवराज सिंह लोधी, सुषमा सराफ, विद्या श्रीवास्तव, उमेश झां, अजय सिंह,  हरनारायण, फूलचंद्र, डा. रमेश किलेदार, डा. राजेंद्र श्रीवास्तव, हरीश कपूर  टीटू, अशोक सेन, अनंतराम तिवारी, आयुष जैन, आयुषी जैन, उमाशंकर,  प्रताप नारायण, मुरारीलाल, यशपाल, राजाबेटी, अनीता, दामोदर निरंजन, जयशंकर  प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट राजेश दुबे व  अन्य ने किया। उधर, पिपरिया वंशा, कल्यानपुरा सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में  भी योग क्रियाएं की।  
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत पाली में  योग शिक्षक डा. सुशांत जैन और राजकुमार चौरसिया ने योग के तरीके बताए।  नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, आशीष, प्रदीप, सुरेंद्र जैन, शिब्बू चौरसिया, नंदकिशोर सोनी, रामगोपाल साहू, पुनीत चौरसिया, आलोक चौरसिया, नीरज राही, मोनू राय, गौरव मालवीय, घनश्याम चौरसिया, श्रीकांत जैन, रवींद्र जैन, आशीष जैन, दीपू दुबे, लक्खी साहू, नरेंद्र ताम्रकार, सुरेश जैन आदि उपस्थित रहे।


कस्बा मड़ावरा में करुणा इंटरनेंशनल केंद्र के तत्वावधान में विश्व योग दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। डा. राकेश सिंघई की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि योग नाड़ी शोधन का साधन है। केन्द्राध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, संजीव कौशिक, शैलेष तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। हरिशंकर सोनी, चक्रेश जैन, प्रियंक खरे,अशोक जैन, अवध सोनी,धर्मेंद्र सर्राफ, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
नाराहट में बाबूलाल सतभैया इंटर कालेज के छात्रों ने योग किया। प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव, अध्यक्ष महेंद्र सतभैया, प्रधानाचार्य राकेश गुप्ता एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें