ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में सांसद और प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि विचारधारा के कारण ही भाजपा से लोग जुड़ते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत के लिए जुट जाने को कहा। सांसद ने कहा कि पार्टी पूरे पांच साल चुनाव की तैयारी करती है। भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है। इस नाते मैं भी एक कार्यकर्ता हूं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह हर घर का दरवाजा खटखटाएं और प्रधानमंत्री मोदी का प्रणाम पहुंचाकर वोट के लिए आग्रह करें। लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर लग रहा है कि हम बड़े अंतर से जीतने बाले हैं। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि लोग राष्ट्रवादी ताकतों के साथ हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, जयदेव पुरोहित आदि मौजूद रहे।