फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जानलेवा हमले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर रखी लकड़ी उठाने को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

21 अप्रैल की रात को कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी राजेंद्र सिंह, फूलसिंह, शिव सिंह, बहादुर और पुष्पेंद्र पर लकड़ी उठाने को लेकर रतन सिंह उर्फ बल्ली, उजागर लोधी, गब्बर लोधी, गुलाब उर्फ गोलू, सुधा निवासी ग्राम कल्यानपुरा ने लाठी-डंडा-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ग्राम खोंखरा तिराहा के पास से रतन सिंह उर्फ बल्ली, उजागर लोधी, गब्बर लोधी, गुलाब उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें