फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनगौरा से बुढ़वार जा रहा बांस से भरा एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूूर की जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगौरा एवं ग्राम बुढ़वार में पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। इसके लिए आगरा के ठेकेदारों द्वारा बाहरी जनपदों से मजदूर लाकर टंकियां बनाने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे बांस ट्रैक्टर में भरकर बुढ़वार की टंकी बनाने के लिए ले जाई जा रही थीं, तभी गनगौरा से कुछ दूर आगे बुढ़वार रोड की मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर के दूसरी ओर गहरी खाई में पलट गया। जिससे ट्रॉली में बल्लियां पर बैठा बरेली के राजपुरकलां निवासी महेंद्र मौर्या (30) ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक ग्राम गनगौरा निवासी सुरेंद्र (35) एवं गांव के ही महेंद्र (35) ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर आसपास के लोगों ने तत्काल दौड़कर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में फंसे सुरेंद्र व महेंद्र को निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महेंद्र मौर्या को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें