फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं आर्थिक रूप से बने आत्मनिर्भर

विज्ञापन
खडोबरा में मिशन शक्ति कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा स्थित पंडित रुद्र नारायण त्रिवेणी शर्मा मेमोरियल हाईस्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला उद्यमियों द्वारा जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने कहा कि महिलाएं कई क्षेत्रों में कार्य नहीं कर रहीं हैं, जबकि कृषि क्षेत्र, डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के योगदान के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती है। सोनम परिहार व मनीषा पुरोहित ने कहा कि हमारे देश के ग्रामीण इलाकों में छोटे उद्यमियों के लिए, श्रमिकों के लिए स्वयं सहायता समूह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूह एक तरह से गरीबों, खासकर महिलाओं की आर्थिक उन्नति का आधार बने हैं। इस दौरान मौजूद विद्यार्थियों ने शपथ ली कि हम दृढ़ होकर इस कार्य को करेंगे। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें