फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को टीका लगवाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण को लगी भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला चिकित्सालय में मातृ शिशु एवं नगरीय परिवार कल्याण केंद्र पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन किया है, जिससे लोगों के बीच दूरी बनी रहे। लेकिन, जिला चिकित्सालय के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। यहां पर बच्चों को टीका लगवाने के लिए भीड़ लग गई। लोगों को समझाया भी गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। स्थिति बिगड़ती देख अपर जिलाधिकारी को सूचना दी गई। इसके बाद वह अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए तथा सभी से मास्क पहनने को कहा। इसके बाद लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें