फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम मिर्चवारा में चार दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में घायल हुई महिला की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए, जहां जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार के मिर्चवारा निवासी नेहा (30) पत्नी डग्गीराजा के साथ दो बच्चों को लेकर बाइक से इलाज कराने के बाद वापस गांव लौट रही थी। अभी उसकी बाइक गांव के पास ही पहुंची थी कि अचानक सामने से आई दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति व बच्चों को मामूली चोटें आई थीं। नेहा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे झांसी ले गए और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन मंगलवार को सुबह उसकी हालत खराब होने पर मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को ललितपुर जिला अस्पताल ले आए, जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें