फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

विज्ञापन
rape. - फोटो : rape.
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती श्मशान घाट के पास एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शव टीवी के हुक में साड़ी के फंदे के सहारे लटका था, बताया जा रहा है कि पति उसी कमरे में सो रहा था। सुबह उठा तो उसने पत्नी का शव लटके देखा।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती श्मशान घाट के पास निवासी प्रीति अहिरवार (22) पत्नी राजू अहिरवार का मंगलवार की रात को ससुरालियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने फोन पर अपने मायकेवालों को विवाद की बात बताई। मायके पक्ष के लोगों ने अगले दिन आने की बात कही और उसे समझाया। बुधवार की सुबह पांच बजे जब उसका पति जागा तो उसने पत्नी को उसके ही कमरे में टीवी लगाने वाले हुक पर साड़ी के फंदे पर लटका देखा। उसने परिजनों और मोहल्लेवालों को बुलाकर घटना बताई और पुलिस को फोन लगाया। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष से मृतका के भाई ग्राम जाखलौन निवासी जितेंद्र पुत्र संतोष अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बहन के ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और बहन को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। मृतका के पति राजू अहिरवार ने बताया कि उसकी पत्नी की अपनी सास के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने मायके फोन लगा दिया और जब वह सुबह उठा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके एक पुत्री व एक पुत्र है। फिलहाल पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें